Jeff Bezos: क्योंकि उनकी कंपनी अमेजन ने सभी विभागों के 18 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने अनिश्चित अर्थव्यवस्था के कारण जनवरी 2023 में छंटनी जारी रखने की घोषणा की।
Jeff Bezos के स्टॉक में भारी गिरावट
दरअसल, ई-कॉमर्स वेबसाइट कंपनी Amazon ने बीते दिन फिर छंटनी करने की जानकारी दी। कंपनी ने इस बार 18,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की बात कही थी। वहीं, यह छंटनी होने से पहले ही Jeff Bezos के स्टॉक में भारी गिरावट दर्ज हो गई जिससे उन्हें 5 हजार करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। इतना ही नहीं मात्र एक दिन में कंपनी के शेयर में लगभग 1% की गिरावट भी दर्ज हुई। इस प्रकार देखा जाए तो, कंपनी के संस्थापक को एक दिन में अपनी नेट वर्थ में 600 मिलियन डॉलर यानी 5,539 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाया है।
दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति :
ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने बुधवार अनिश्चित अर्थव्यवस्था के चलते छंटनी करने का ऐलान किया था। इसके बाद अगला दिन कंपनी के लिए काफी बुरा साबित हुआ। Amazon के स्टॉक में दर्ज हुई गिरावट ने सीधे तौर पर संस्थापक Jeff Bezos की नेट वर्थ को प्रभावित किया है। इसके अलावा ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार बुधवार को Jeff Bezos की संपत्ति में 675 मिलियन डॉलर की गिरावट रही। हालांकि, वर्तमान समय में अब भी उनके पास 108 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। इस प्रकार वह दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।