कर्नाटक विधानसभा के नए स्पीकर बने कागेरी

बेंगलुरु – कर्नाटक में नई सरकार के गठन के साथ ही नए स्पीकर के रूप में बुधवार को भाजपा विधायक विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को निर्विरोध विधानसभा का स्पीकर चुन लिया गया है। भाजपा ने सिरसी से विधायक कागेरी को अपना उम्मीदवार बनाया था।


उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार के विश्वासमत हासिल करने के बाद स्पीकर केआर रमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही भाजपा की ओर से नाम को लेकर अटकलों का दौर जारी था। इस पद के लिए मंगलवार तक भाजपा के वरिष्ठ नेता केजी बोपैया का नाम सबसे आगे था। सीएम बीएस येदियुरप्पा भी यही चाहते थे। लेकिन, केंद्रीय नेतृत्व ने कागेरी के नाम पर मुहर लगाई।

Previous articleहैकरों ने खाते से उड़ाये 35 हजार
Next articleInstagram के जरिए Bollywood हस्तियों पर निकाला गुस्सा