
बॉलीवुड में आए ना आए दिन कोई ना कोई फिल्में रिलीज होती ही रहती हैं।
फिल्म रिलीज़ होने से पहले उसका पोस्टर, टीज़र, ट्रेलर भी रिलीज किया जाता हैं।
ऐसे में इसे लेकर लोग अपने अपने रिएक्शंस भी देते हैं।
वैसे आज कल बायोपिक फिल्मों का ट्रेंड चल रहा हैं |
वही ऐसे में अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की साथ में फिल्म 83 रिलीज होनेवाली हैं |
इस फिल्म के लिए फैंस बेहद एक्ससाइटेड हैं। हालही में इस फिल्म से पोस्टर लुक शेयर किया गया था।
जहां यह पोस्टर सभी को बेहद पसंद आया।
खुद को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा क्रिटीक बताने वाले कमाल आर खान ने इस पोस्टर पर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया,
जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंच लिया।
यही नहीं बल्कि दीपिका के फैंस केआरके के इस हरकत पर काफी भड़क भी गए हैं।
आपको बता दे कि फिल्म 83 से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का पोस्टर शेयर किया।
मगर इसे देखकर केआरके ने दीपिका का मज़ाक उड़ाया।
दरअसल इस पोस्टर में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण छोटे बालों में नज़र आ रही हैं।
जहाँ दर्शकों को दीपिका का यह लुक बेहद पसंद आ रहा हैं।
वही केआरके ने इसमें दीपिका के अंदाज़ का मज़ाक उड़ाते हुए उन्हें रमीज राजा कह दिया।

अब इससे ऑडियंस उनसे काफी नाराज़ हैं।
आपको बता दे कि रमीज राजा पाकिस्तान के जाने-माने क्रिकेटर रहे हैं और इन दिनों क्रिकेट टूर्नामेंट में कमेंट्री करते दिख जाते हैं।
ऐसे में क्रिटिक केआरके ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फिल्म 83 लुक का मजाक उड़ाया है।
दरअसल रणवीर सिंह की फिल्म 83 में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रूमी देव का किरदार अदा करनेवाली हैं।
वही रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे।
इस फिल्म में रूमी देव का किरदार निभाने के लिए दीपिका ने अपने बालों को काटा।
लेकिन केआरके ने उनके इस लुक का मज़ाक उड़ाकर इनके मेहनत पर पानी फेर दिया।
आपको बता दे कि दीपिका का मज़ाक उड़ाते हुए केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा,
‘रणवीर सिंह और रमीज राजा दोनों ही काफी अच्छे लग रहे हैं।’
अब उनके इस कमेंट ने फैंस को आगबबूला कर दिया हैं |
आपको बता दे कि रणवीर सिंह की फिल्म 83 की कहानी 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के इर्दगिर्द घूमेगी।
जिसे भारतीय क्रिकेट टीम ने कपिल देव की अगुवाई में जीता था।
बता दे की कपिल देव के जीवन पर आधारित रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83, 2021 के अंत में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी।