MP News: राष्ट्रपति मुर्मू दो दिन के मध्यप्रदेश प्रवास पर जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर को शहडोल आएंगी

MP News: राष्ट्रपति मुर्मू दो दिन के मध्यप्रदेश प्रवास पर जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर को शहडोल आएंगी
MP News: राष्ट्रपति मुर्मू दो दिन के मध्यप्रदेश प्रवास पर जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर को शहडोल आएंगी

Madhya Pradesh: द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश आएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश MP News प्रवास के तहत राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्र शहडोल में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के समारोह में शामिल होंगी। कल शहडोल में दोपहर को जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के तहत राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्र शहडोल में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के समारोह में शामिल होंगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्रीमती मुर्मू कल शहडोल में दोपहर को जनजातीय गौरव दिवस के राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। शाम को वे राजधानी भोपाल आएंगी।
राजधानी भोपाल स्थित राजभवन में शाम को राष्ट्रपति का स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद वे रातापानी, ओबेदुल्लागंज–इटारसी राजमार्ग को फोरलेन किये जाने और डीआरडीई ग्वालियर की लैबोरेटरी का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास करेंगी।
राष्ट्रपति इसके अगले दिन बुधवार 16 नवंबर को सुबह साढ़े 11 बजे राजधानी भोपाल में महिला स्वसहायता समूहों के सम्‍मेलन को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे दोपहर को ही दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

राजभवन में शाम को आयोजित होगा राष्ट्रपति का स्वागत कार्यक्रम :

वही शाम को राष्ट्रपति राजधानी भोपाल आएंगी। मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राजभवन में शाम को राष्ट्रपति का स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद वे रातापानी, ओबेदुल्लागंज-इटारसी राजमार्ग को फोरलेन किये जाने और डीआरडीई ग्वालियर की लेबोरेटरी का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास करेंगी।