समुद्र में दिखा बिना सिर

वा‎शिंगटन – एंटार्कटिका के समुद्र में बिना सिर का जीव दिखने से लोग हैरान हैं।

इस जीव का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसका नाम हेडलेस चिकनफिश नाम दिया है। इस मछली का रंग और बनावट इतना ज्यादा अजीब है कि लोगों को यकीन नहीं हो रहा ऐसा भी कोई जीव हो सकता है। इसका शरीर ज्यादातर पारदर्शी होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार इसकी बनावट बहुत ज्यादा अलग है।

इसके शरीर में सिर नहीं दिखता लेकिन पैरों के सहारे अपने भोजन को शरीर में मौजूद चम्मचनुमा मुंह में डालती है। यह अपने हमलावर को डराने के लिए फूल जाती है और शरीर को बढ़ा लेती है। जानकारी के अनुसार इस जीव का आकार 11सेमी से 25 सेमी तक होता है। लोगों का कहना है कि यह दुनिया में अब तक देखे गए जीवों में से सबसे अजीब और शानदार जीव है।

Previous articleभारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां खेला गया दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबला टाई रहा है।
Next articleभाजपा शीर्ष अदालत के आदेश की कर रही है अवमानना : डी राजा