Priyanka Gandhi
मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती-प्रियंका गांधी

कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरूवार को हाथरस के बाद अब बलरामपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है।

प्रियंका गांधी गुरूवार को ट्विटर के माध्यम से लिखा कि

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1311507851831996416

हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई। यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा का भी गुरुवार को हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने का कार्यक्रम है। इसी बीच सरकार ने जिले की सभी सीमाएं सील कर दी हैं और धारा 144 लगा दी है। हाथरस में इस पीड़ित परिवार की सुरक्षा में तैनात तीन पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हैं। इसी कारण गांव को कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया है कि उन्हें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आने की उनके प्रोटोकल के तहत कोई जानकारी नहीं मिली है। हाथरस की सभी सीमाएं सील हैं। किसी को हाथरस की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। राजनीतिक लोगों के आगमन की वजह से भीड़ बढ़ सकती है। यहां पर लॉ एंड आर्डर बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उन्हें सीमाओं पर ही रोका जाएगा।

Previous articleकांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गुरुवार को जाएंगे हाथरस
Next articleप्रियंका गाँधी ने एक और ट्वीट किया जानिए बेटी के पिता ने क्या कहा बयान मे