राहुल गांधी ने इस मंदिर में टेका माथा, देशवासियों के लिए की सुख शांति और समृद्धि की अपील
राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा में प्रवेश कर चुके हैं। आज भारत जोड़ो यात्रा (BHARAT JODO YATRA) को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी अमृतसर तक पहुंचे गए हैं। राहुल गांधी अमृतसर स्थित धार्मिक एकता के प्रतीक विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर (GOLDEN TEMPLE) में माथा टेका। साथ ही उन्होंने देशवासियों के सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना भी की है। राहुल गांधी (RAHUL GANDHI) अमृतसर में माथा टेकने के दौरान भगवा रंग के सरदार वाली टोपी पहने हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में काफी अच्छा असर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सोडा (BHUPENDRA SHODDA) ने “भारत जोड़ो यात्रा को हरियाणा में लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है” ऐसा बताया है।
राहुल गांधी अमृतसर में गरीबों से मिले
आज राहुल गांधी अमृतसर में मौजूद हैं। वहां भारत जोड़ो यात्रा का प्रचार प्रसार कर रहे हैं साथ ही उन्होंने आज उस गरीब और अंग हीन लोगों से मिलकर फोटो भी शूट कराया है। तस्वीरों के माध्यम से देखा जा सकता है कि राहुल गांधी गरीबों से कंधा से कंधा मिलाकर चलने की मिसाल पेश कर रहे हैं। कांग्रेस (CONGRESS) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किए गए पोस्ट में राहुल गांधी राजीव गांधी की प्रतिमा लिए हुए भी नज़र भी आ रहा है।
भाजपा के मंत्री ने सोनिया गांधी पर किया विवादित टिप्पणी
उत्तर प्रदेश सरकार में भाजपा (BJP) मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (DINESH PRATAP SINGH) ने सोनिया गांधी को लेकर एक विवादित बयान जारी किया है जिसमें वह सोनिया गांधी (SONIA GANDHI) को बाहर का बता रहे हैं। साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी को देश के लिए धब्बा भी बताया है। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी की है-जिसमें उन्होंने कहा है कि “इन बाहरी लोगों के संस्कार के बारे में कुछ नहीं पता है जिनकी उम्र 50 साल हो गई है वह आज भी अपने बहन के गाल पर चुम्मा लेते हैं जिससे उनकी बहन असहज महसूस करती है।ऐसे लोगों से देश क्या ही संस्कृति के बारे में सीखेगा।”