साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से टिकट मिलने के खिलाफ मालेगांव ब्लास्ट पीड़ित का परिवार कोर्ट पहुंच गया है. परिवार की तरफ से दायर याचिका में साध्वी प्रज्ञा की तबियत का जिक्र किया गया है क्योंकि यही वजह साध्वी की बेल अपील में दी गई थी.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लोकसभा का टिकट दिए जाने के बाद से विवाद जारी है। अब मालेगांव ब्लास्ट के एक पीड़ित के पिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए उनकी उम्मीदवारी को चुनौती दी है। ऐप्लिकेशन में प्रज्ञा ठाकुर के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए गए हैं क्योंकि एनआईए कोर्ट ने उन्हें स्वास्थ्य कारणों से ही जमानत दी थी।

बताते चलें कि फिलहाल जमानत पर चल रहीं प्रज्ञा ठाकुर को बीजेपी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। इसी सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के उतरने से इस सीट पर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

Previous articleसुन्‍नी मौलानाओं ने महिलाओं के मस्जिद में प्रवेश पर पाबंदी के अपने रुख को दोहराया
Next articleE-tenders घोटाले के चारो आरोपियो को कोर्ट ने फिर दिया रिमांड पर