Sui Dhaaga Song – वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म ‘सुई धागा’ का गाना पहला गाना ‘चाव लागा’ यूट्यूब पर प्रदर्शित हो चुका है ।
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा का गाना ‘चाव लागा’ एक पुराने हिट गाने की याद दिलाता है | इस गाने को पपॉन और रोकिनी ने गाया है | यह गाना ‘मोह मोह के धागे’ की याद दिलाता है। इस गाने को अनु मलिक ने बनाया हैं। इसमें वरुण धवन दर्जी के किरदार में खूब जम रहे हैं |
इसमें वरुण धवन और अनुष्का शर्मा दोनों पूरी तरह देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं | इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है | यह फिल्म अगले महीने यानि 28 सितम्बर 2018 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है |
इससे पहले इस फिल्म का ट्रेलर और ‘लोगो’ (Logo) का वीडियो प्रदर्शित किया गया था | जिसे प्रशंसकों ने खूब पसंद किया था |
बॉलीवुड में पहली बार इस प्रकार का ‘लोगो’ प्रदर्शित किया गया था। इस फिल्म का ‘लोगो’ पोस्टर, टीजर और ट्रेलर से बिल्कुल अलग ही था। इस लोगो को एम्ब्रॉयडरी के द्वारा देश के कई हिस्सों में भेजा गया। दरअसल, इस लोगो को अलग-अलग राज्य में जैसे कि कश्मीर, उड़ीसा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और असम के परंपरागत और विशेषज्ञ एम्ब्रॉयडरी हस्त कलाकारों ने बनाया था | जिसके प्रति काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला था | अब ऐसी उम्मीद फिल्म के पहले गाने ‘चाव लागा‘ से भी लगाई जा रही है |