lalu yadav - Tejashwi Yadav -
बिगड़ती तबीयत को लेकर परेशान तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav – चारा घोटाला में दोषी पाए जाने वाले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत इन दिनों कुछ ठीक नहीं हैं।

वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहें हैं। हालही में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक फोटो शेयर की हैं। जिसमें वो और उनके पिता दिखाई दे रहें हैं। तेजस्वी यादव ने फोटो शेयर करते हुए लिखा की अपने पिता लालू प्रसाद यादव की ‘बिगड़ती’ तबीयत को लेकर चिंतित हूं। मैं कई बीमारियों के कारण मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती अपने बीमार पिता को देखने गया था। उनका बिगड़ता स्वास्थ्य और बढ़ते संक्रमण को देखकर व्याकुल हूं। प्रार्थना करिए कि वह जल्द स्वस्थ हों। विशेषज्ञ डॉक्टर चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं।

बता दे की राजद प्रमुख का एक सप्ताह से अधिक समय से मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा हैं। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

गौरलतब हैं की साल 2013 में चारा घोटाला मामले में पहली बार दोषी करार दिए गए और उन्हें पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। करोड़ों रुपये का चारा घोटाला लालू यादव के बिहार के मुख्यमंत्री रहने के दौरान 1990 में सामने आया था। पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर जांच को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपा गया था। इस बाद साल 2017 दिसंबर में एक बार फिर दोषी पाए गए। जिसके बाद उन्हें रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में भेजा गया था। इसके अलावा जनवरी व मार्च 2018 में में दो अन्य मामलों में दोषी करार दिया गया और 14 साल की जेल की सजा दी गई.

वहीं झारखंड हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय लालू प्रसाद यादव की अस्थायी जमानत को 20 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया था। एक वकील के अनुसार, अस्थायी जमानत की अवधि 17 अगस्त को खत्म हो रही थी, लेकिन लालू यादव के वकीलों ने हाईकोर्ट से इसे तीन महीने और बढ़ाने की मांग की थी।बताते चले की मई में इलाज के लिए लालू यादव को छह हफ्ते की अस्थायी जमानत दी गई थी।

 

Previous articleकप्तान कोहली का शतक, इंग्लैंड को दी 521 रनों की चुनौती
Next articleपरवेज मुशर्रफ को अपने जान का खतरा, राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा की मांग