हॉर्स पॉवर (HP) का नाम आपने पहले भी कई बार सुना होगा। हम अक्सर जब भी किसी टैक्टर या कोई अन्य मशीन के बारे में चर्चा करते हैं, तो वहां इस हॉर्स पॉवर शब्द का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस हॉर्स पॉवर का क्या अर्थ होता है? चलिए तो आज हम आपको बता देते हैं कि हॉर्स पॉवर को किसी इंजन की ताकत मापने के लिए किया जाता है। इससे पता चला चलता है कि कौन सा इंजन कितना शक्तिशाली है? जितना ज्यादा हॉर्स पॉवर होगा, मशीन उतनी ही मजबूत और अच्छी मानी जाती है। कई तरह से या अलग-अलग हॉर्स पॉवर के इंजन होते हैं। इससे आप उस इंजन की ताकत की जानकारी लगा सकते हैं।
इंसान का हॉर्स पॉवर
यदि किसी ने आपसे पूछ लिया कि बताओ इंसान का हॉर्स पॉवर कितना है, तो आप सोच में पड़ जाएंगे। चलिए हम आपको बता देते हैं कि इंसान के शरीर में किनते हॉर्स पॉवर की शक्ति है?
इस तरह से समझें शक्ति का गणित
बता दें कि हॉर्स पॉवर की शक्ति को घोड़े की शक्ति के रूप में चिंहित किया गया है। यहां बता दें कि किसी घोड़े में 14.9 हॉर्स पॉवरकी शक्ति होती है। वहीं 1HP के लिए 746 वॉट के बराबर माना जाता है।
इसी प्रकार यदि बात करें व्यक्ति के शरीर के HP की तो एक सामान्य इंसान में 1.2 HP तक की शक्ति पाई जाती है। मतलब एक व्यक्ति का शरीर इतनी अश्व शक्ति पैदा करता है।
गति में Horse Power
यदि किसी इंसान की गति की बात की जाए तो किसी भी इंसान की औसत गति 4 से 6 मील प्रति घंटे तक की होती है। इसकी गति में एक आम इंसान औसतन दौड़ लगा सकता है।
इसके अलावा वैज्ञानिकों के मुताबिक कोई भी इंसान 40 मील प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकनेमें कामयाब हो सकता है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर है कि हम भूमि पर कितना बल लगा सकते हैं।