International News – 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण को आप सब अपनी खुली आंखो से देख सकेंगे। ये चंद्र ग्रहण इस ही महीने की 27 तारिक को लगेगा।

जिसकी घोषणा दुबई स्थित ऑब्जर्वेटरी ने की हैं। अधिकारियों का कहना हैं की ” इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया में लगभग चार घंटे तक रहेगा जिसे आसानी से कम से कम तीन महद्दीपों में देखा जा सकेगा।

बताया जा रहा है की ये ग्रहण इस सदी का सबसे लंबा ग्रहण होगा। ये ग्रहण करीब 1 घंटे और 43 मिनट तक चलेगा।

खगोल विज्ञानिको ने बताया की बीते 60 हज़ार सालों में दूसरी बार मंगल ग्रह हमें इतनी करीब और साफ़ तरीके से देख सकेंगे। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल या भूरे रंग देगा। जिसे विज्ञानिको ने ‘ब्लड मून’ का नाम दिया हैं। इस ब्लड मून को न केवल भारत में बल्कि अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और दक्षिण एशिया में खुली आंखो से देखा जा सकेगा।

क्या हैं ब्लड मून

ग्रहण के दौरान जब चाँद धरती की छाया में रहता हैं तो इसकी चमक लाल हो जाती हैं जिसे हम ब्लड मून कहते हैं।

ब्लड मून का दीदार अक्सर हमे सुपर मून के दौरान होता हैं। बता दे की ऐसा सूरज की लाल किरणों के बिखराव का चाँद तक पहुंचने के कारण होता हैं।

 

Previous articleभारी बारिश के चलते मुंबई के अंधेरी में गिरा रोड ओवरब्रिज का हिस्सा, 5 लोग घायल
Next articleआज विराट कोहली के सामने होगी कड़ी चुनौती