कांग्रेस ने उठाए सवाल
प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला

कानपुर में आठ पुलिस वालों की हत्या के कुख्यात आरोपी विकास दुबे(Vikas Dubey)के कथित मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कांग्रेस ने कई सवाल उठाए है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने यह दावा भी किया कि कई लोगों ने ऐसी आशंका जताई थी कि दुबे मुठभेड़ में मारा जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘विकास दुबे मुठभेड़ में मारा गया। कई लोगों ने पहले ही ये आशंका जताई थी। लेकिन अनेकों सवाल छूट गए।

सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘अगर उसे भागना ही था

तो उसने उज्जैन में आत्मसमर्पण ही क्यों किया? उस अपराधी के पास क्या राज थे जो सत्ता-शासन से गठजोड़ को उजागर करते? पिछले 10 दिनों की कॉल डिटेल जारी क्यों नहीं की जाए?’ गौरतलब है कि कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में कथित पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया। दुबे को गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain in Madhya Pradesh)से गिरफ्तार किया गया था।

Previous articleविकास दुबे के एनकांउटर का सच जानिए कौन है इसका ज़िम्मेदर
Next articleभोपाल में रविवार को एक दिन का जनता कर्फ्यू