केरल पंहुचा मानसून
राजधानी समेत प्रदेश में अभी गर्मी से फ़िलहाल कोई राहत नहीं

मौसम के तीखे मिज़ाज अभी भी नहीं बदले हैं। लगातार कई शहरों में पारा 45 के ऊपर ही बना हुआ हैं।

हालांकि केरल में मानसून ने कल दस्तक दे दी हैं। लेकिन इसके बावजूद गर्मी से कोई राहत नहीं हैं। मौसम विभाग की माने तो अभी 3 से 4 दिन तक गर्मी का यही हाल रहने वाला हैं। नौ तपे के पांचवे दिन भी लोगों का बुरा हाल रहा। गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
राजधनी भोपाल समेत मध्य प्रदेश के करीब 21 शहरों में पारा 45 के पार दर्ज किया गया। जिसमें बुरहानपुर में सबसे गर्म रहा। यहाँ पारा 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बड़वानी में 46.8 और नौगांव में पारा 46.5 डिग्री पर रहा। बता दे की सबसे गरम रहने वाला शहर खजुराहो में कल तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहाँ कल का तापमान 46. 2 दर्ज दिया गया जोकि 2.4 डिग्री कम रहा।
Previous articleध्यान रखें शरीर में इन बदलवा को कभी ना करे नज़र अंदाज़
Next articleलगातार बढ़ते पेट्रोल और डीज़ल के दामों में हुई आज कटौती