डॉ. स्वप्निल ठाकुर
शहर की डेंटिस्ट डॉ. स्वप्निल ठाकुर लगातार भोपाल के जेपी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं

भोपाल में भी कोरोना पॉजिटिव की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों की जिन्दगी बचाने के लिए जुटे चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी और आपात सेवाओं में जुटे कर्मवीरों की चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं।

संशाधनों की कमी और काम के बढ़ते बोझ के बावजूद ये कर्मवीर दिन रात अपने मकसद में लगे हुए हैं। शहर की डेंटिस्ट डॉ. स्वप्निल ठाकुर लगातार भोपाल के जेपी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डॉ. स्वप्निल सेम्पल एकत्रित कर रहीं हैं, रोजाना घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रहीं हैं। लोगों को जागरूक कर रही हैं। खुद की जान जोखिम में डालकर वे कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।

Previous articleजनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए पीएम मोदी को एक करोड़ पोस्ट कार्ड भेजने की तैयारी
Next articleCovid -19 Turkey में 1,35,569 और Iran में 1,04,691 मामले