कोरोना से दिल्ली
कोरोना से दिल्ली, महाराष्ट्र पं बंगाल और उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक मौत

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मौत हुई है।

दिल्ली में सबसे अधिक 121, महाराष्ट्र में 50, पश्चिम बंगाल में 49 तथा उत्तर प्रदेश में 35 कोरोना के मरीजों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 44,059 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 91.39 लाख के पार पहुंच गयी तथा स्वस्थ होने वालों की संख्या 85.62 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 511 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,33,738 हो गया है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 2524 की वृद्धि के बाद अब सक्रिय मामले बढ़कर 4,43,486 हो गए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

अंडमान निकोबार…..140……..4440…….61

आंध्र प्रदेश……….14249…….841026…6938

अरुणाचल प्रदेश…1040……..14972……49

असम …………….3142……..207397…..974

बिहार …………….4839……..223484….1221

चंडीगढ़ ………….1094………15317……260

छत्तीसगढ़ ……….21393……..199311….2732

दादरा नगर हवेली और

दमन और दीव …….39………..3280………2

दिल्ली …………….40212……481260….8391

गोवा ……………..1170……….44979…..677

गुजरात ………….13600……..179953…3859

हरियाणा ………..20344……..194768….2188

हिमाचल प्रदेश …7034………..26756……537

जम्मू और कश्मीर..5700………99219……1629

झारखंड ………….2289………104229….951

कर्नाटक ………..24887……..836505…11654

केरल ……………65982……..494664…2049

लद्दाख……………928………….6911……..100

मध्य प्रदेश ……11765………178117……3162

महाराष्ट्र ………82521……..1651064..46623

मणिपुर ………3146…………20018……236

मेघालय ……..894………….10335…….110

मिजोरम ……..463………….3192………..5

नागालैंड …….1410…………9308……….59

ओडिशा …….6508………..305813…..1640

पुड्डुचेरी………559………….35525……..609

पंजाब …….6724………….135008…..4614

राजस्थान ..23190…………218583….2163

सिक्किम …..278…………..4345……..99

तमिलनाडु ..12542……….745848…11605

तेलंगाना …..11227……….251468….1433

त्रिपुरा ………796………….31269…….369

उत्तराखंड …4368………..65733…….1155

उत्तर प्रदेश …23806…….495415……7559

पं बंगाल …..25207……..423129…..8025

कुल ……….443486…..8562641…133738

Previous articleनासिक में चार जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूलः भुजबल
Next articleसिल्वर स्क्रीन पर ‘धमाका’ करेंगे कार्तिक आर्यन