International News – जापान में इन दिनों आसमान से आफत की बारिश हो रहीं हैं। लगातार बारिश के चलते जापान की हालत बिगड़ती जा रहीं हैं।

भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन व अन्य हादसों में अब तक 100 लोगों के मारे जाने की आशंका है। खबर हैं की करीब 1800 से ज्यादा लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने का काम जारी है। स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने 54000 सैनिकों को मैदान में उतारा है।

बताया जा रहा हैं की पश्चिमी जापान का कुराशिकी शहर चक्रवाती तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसके चलते शहर के कई इलाके तालाब बन गए हैं।

आत्मरक्षा बल के जवानों ने माबी मेमोरियल अस्पताल से कई मरीजों और चिकित्साकर्मियों को निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 170 मरीजों और चिकित्साकर्मियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 130 अन्य निकाले जाने का इंतजार कर रहे हैं।

मौसम विभाग का कहना हैं की हमने अपनी जिंदगी में ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी है। इस बारिश की वजह से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ हैं।

लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। बता दे की बारिश के चलते नदियों में बाढ़ आ गई है और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। इससे लाखों लोग अपने घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं।

इस हालात से निपटने के लिए जापान सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय में आपातकालीन प्रबंधन केंद्र की स्थापना की है।

प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने कहा कि अब भी कई लोग लापता हैं और कई अन्य लोगों को मदद की दरकार है। हमें प्रतिकूल परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है।

 

Previous articleसैमसंग कंपनी की नई यूनिट का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Next articleमात्र इस कीमत में भारत में लांच हुई होंडा की पहली रिवर्स गियर वाली बाइक