पूर्व पार्षद के बेटे को गोली मारी- हालत गंभीर
पूर्व पार्षद के बेटे को गोली मारी- हालत गंभीर

गाजियाबाद के पूर्व पार्षद के बेटे को रविवार शाम अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी दी। एक बदमाश ने उनकी गर्दन से सटाकर गोली मारी है।

लहूलुहान अवस्था में कारोबारी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। वर्ष 2004 में घायल कारोबारी के पिता की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बम्हैटा में रहने वाले मनीष यादव का जीटी रोड पर सैनेट्री का कारोबार है। रविवार शाम सात बजे के बाद कारोबारी अपनी दुकान बंद कर बाहर खड़ी गाड़ी में बैठने के लिए जा रहे थे।

वहीं दुकान के बाहर एक कार में सवार बदमाश आए। कार में से एक बदमाश उतरा और मनीष की गर्दन से सटाकर गोली मारी, जिसमें वह लहुलूहान अवस्था में वहीं गिर गए। आरोपी गोली मारकर कार में सवार होकर लालकुआं की ओर भाग गए। वहीं लोगों ने घायल मनीष को यशोदा अस्पता में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


पुलिस अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि रंजिश के मनीष यादव पर हमला किया गया है। पिछले कई सालों से दो परिवारों के बीच रंजीश चल रही है। इसमें तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज से हमलावारों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Previous articleसेक्सी एशियाई म‎हिला का ‎‎खिताब दी‎‎पिका को नही आया पसंद
Next articleलोगों को भड़काने वाला वीडियो वायरल करने पर 5 शख्स गिरफ्तार