पूर्व मंत्री संजय पाठक
पूर्व मंत्री संजय पाठक की दो खदाने सील

Bhopal News- कभी कांग्रेस पार्टी छोडकर भाजपा में शामिल हुए और पिछले शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे संजय पाठक पर गाज गिर गई है।

जबलपुर जिले के कलेक्टर ने उनकी दो खदानें सील कर दी है। संजय पाठक की जो दो खदाने सील की गई है उनमें निर्मला मिनरल्स के नाम से जबलपुर के सिहोरा क्षेत्र में अगरिया और दुबियारा में आयरन की खदानें शामिल हैं।

बुधवार को जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने कार्रवाई की है।

सूत्रों के माने तो भाजपा सरकार में मंत्री रहे संजय पाठक ‘ऑपरेशन लोटस’ के मुख्य किरदार माने जा रहे हैं। बताया गया है- उन्हीं के चार्टर्ड प्लेन से कांग्रेस विधायकों को दिल्ली ले जाया गया था। इसलिए इसे भाजपाई प्रदेश की कांग्रेस सरकार की बदले की कार्रवाई बता रहे हैं।


इन खदानों को जून 2019 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जबलपुर कलेक्टर ने चालू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन छह महीने में अभ्यावेदन के साथ ही सारे कागजात जमा करने की शर्त लगाई थी। जबलपुर के कलेक्टर भरत यादव का कहना है- खदान संचालक निर्धारित समय में कागजात जमा नहीं कर पाए। इसलिए कार्रवाई की गई है।

वहीं नगर में चर्चा है कि जिस प्लेन से कांग्रेस विधायकों के दिल्ली ले जाया गया था वह चार्टर्ड प्लेन संजय पाठक का था। यही वजह है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इशारे पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

Previous articleमुखयमंत्री बोले-मप्र में कर्नाटक की तर्ज पर सरकार गिराने का भाजपा का ऑपरेशन लोटस -फेल
Next articleसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला पहली बार होली की छुट्टियों के दौरान काम करेगी अवकाश पीठ