मुंबई एयरपोर्ट
3 घंटे तक बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट

मुंबई – दुनिया के व्यस्त एयरपोर्ट में से एक मुंबई एयरपोर्ट हैं जहा से हर रोज़ करीब 970 फ्लाइट आती और जाती हैं।

ऐसे में मुंबई एयरपोर्ट बंद होना यात्रियों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकता हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दो रनवे हैं एक मुख्य और दूसरा सेकंडरी जहा कई फ्लाइट आती और जाती हैं।
बता दे की मुंबई का मुख्य रनवे दोपहर करीब 2 से 5 तक बंद रहेगा यानि पुरे तीन घंटे जिसके चलते हज़ारो यात्रियों को परेशनी का सामना करना पड़ सकता हैं। रनवे बंद होने के कारण यहाँ न कोई फ्लाइट उतर सकेगी और ना ही उड़ान भर सकेगी। रनवे बंद होने का कारण हैं की यहाँ इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम से जुड़ा काम होना है।
मुंबई के प्राइमरी रनवे पर जहां हर घंटे में 48 विमान उतरते और उड़ान भरते हैं वहीं सेंकडरी रनवे पर हर घंटे 35 विमान उतरते और उड़ान भरते हैं। मुंबई एयरपोर्ट देश का दूसरा ऐसा एयरपोर्ट है जहा से सबसे ज़्यदा विमान उड़ान भरते और लैंड होते हैं। ऐसे में 3 घंटे तक एयरपोर्ट बंद होना मानों काफी दिक्कतें पैदा कर सकता हैं।
Previous articleकिसान आंदोलन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने कसली कमर
Next articleकैसी कट रहीं हैं बोनी कपूर की ज़िंदगी, जानकर हो जाएगी आपकी आखे नम