Bihar Exit poll
बिहार में लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल

एग्जिट पोल के हिसाब से तेजस्वी देंगे नीतीश कुमार को करारी शिकस्त

बिहार में विधानसभा चुनाव के संपन्न होने के साथ ही शनिवार को सामने आए कुछ एग्जिट पोल में महागठबंधन को प्रचंड जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल(Rashtriya Janata Dal) (राजद), कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं। संभावनाएं जताई गई हैं कि महागठबंधन नीतीश कुमार की अगुवाई वाली राजग सरकार को पछाड़ते हुए 243 सदस्यीय विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में सफल होगा।

सीएनएन न्यूज(CNN News) 18-टूडेज चाणक्य(18-Today )और द इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया की एक्जिट पोल भविष्यवाणी के अनुसार, महागठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रहा है। सीएनएन न्यूज 18-टूडेज चाणक्य ने भविष्यवाणी की कि महागठबंधन 243 सीटों में से 180 सीट जीत सकता है, जबकि राजग महज 55 सीटों पर सिमट सकता है।

इसने भविष्यवाणी की कि अन्य को बिहार चुनाव में चार से 12 सीटें मिल सकती हैं। बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया पोल की भविष्यवाणी के अनुसार, तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि महागठबंधन प्रदेश में 139 से 161 सीटें जीतने जा रहा है।

इसमें कहा गया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला राजग 69 से 91 सीटें पाएगा। जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को तीन से पांच सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य छह से आठ सीटें जीत सकते हैं। हालांकि टीवी 9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के अनुसार, महागठबंधन 115 से 125 सीटें जीत सकता है, जबकि राजग को 110 से 120 सीटें और लोजपा को तीन से पांच सीटें मिलने की संभावना है। इस एक्टिट पोल में अन्य को 10 से 15 मिलने का अनुमान जताया गया है।

Previous articleपुरानी रंजिश पर गोली मारकर युवक की हत्या, एक घायल
Next articleअतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान कम्प्यूटर बाबा समेत सात गिरफ्तार