अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष

कल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आएंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक वे यहां स्थानीय भेल दशहरा मैदान पर आयोजित पार्टी की प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करेंगे। श्री शाह कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर सेे भोपाल आयेंगे और करीब दो घंटे भोपाल में रहेंगे। तत्पश्चात बैंगलोर रवाना हो जायेंगे।
मध्यप्रदेश में इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव संभावित होने के मद्देनजर श्री शाह की ये बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। श्री शाह कल पार्टी के विभिन्न वर्गों से जुड़े करीब चार हज़ार चुने हुए प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

अपने अध्यक्ष के आगमन के पहले पार्टी ने उनके स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पार्टी की प्रदेश इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश सिंह स्वयं सभी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। बैठक स्थल भेल दशहरा मैदान पर सुरक्षा के भी कड़े इंतेज़ाम किये गए हैं।
गरिमावार्ता

Previous articleएएमयू में जिन्ना की तस्वीर को लेकर हुए बवाल
Next articleअक्षय अब समाधान वाली फिल्मों में काम करना चाहते हैं