बैरागढ़ में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म
बैरागढ़ में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म परिजनों ने बीजेपी हुज़ूर विधायक रामेश्वर पर

भोपाल के बैरागढ़ में एक नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म मामले में बच्ची के परिजनों ने हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा पर बलात्कारियों को संरक्षण देने का सीधा आरोप लगाया है। विधायक का वरदहस्त होने की वजह से बलात्कारियों के हौंसले बुलंद हैं यहां तक कि वे लड़की के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Mr. Digvijay Singh) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है कि “भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा बलात्कारी का संरक्षण कर रहे हैं।

मोदी जी, नड्डा जी, अमित शाह जी क्या आप इस प्रकरण की निष्पक्ष जॉंच करवा कर दोषी को सज़ा करवायेंगे? रामेश्वर शर्मा विधायक से स्पष्टीकरण मॉंगेगें? मैं इस परिवार को न्याय दिलाने में पूरा सहयोग करूँगा।”

Previous articleरायपुर – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 2 अक्टूबर को करेंगे मंत्रालय परिसर में गांधी प्रतिमा का अनावरण
Next articleकांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गुरुवार को जाएंगे हाथरस