भाजपा BJP

स्थानीय निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को आज बड़ी कामयाबी मिली है।

सेंधवा नगरपालिका चुनाव में पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती बसंती बाई विष्णुप्रसाद यादव के विरुद्ध कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है। अर्थात वह निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई।

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 1 से सरला मनीष, वार्ड क्रमांक 5 से मेघा एकरी, वार्ड क्रमांक 7 से अनीता मोहन धमोने, वार्ड क्रमांक 8 से गोविंद, वार्ड क्रमांक 10 से दिनेश सोनी, वार्ड क्रमांक 12 से विमलाबाई गंगाराम, वार्ड क्रमांक 13 से कमल बंशीलाल, वार्ड क्रमांक 16 से सुनीता प्रकाश निकम, वार्ड क्रमांक 19 से अशोक चैधरी, वार्ड क्रमांक 20 से दीपक बालमुकुंद, वार्ड क्रमांक 21 से दीपक शर्मा निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं।

आज नामांकन वापसी की अंतिम तारीख को कई उम्मीदवारों ने भारतीय जनता पार्टी की विकास की नीतियों में विश्वास करते हुए पार्टी के प्रत्याशियों को निर्विरोध अवसर देने का यह फैसला किया।

Previous articleऐश्‍वर्या को अपनी मां बता रहा एक लड़का
Next articleआयकर कमिश्नर नरोन्हा प्रशासन अकादमी के ओएसडी बने