National News – महारष्ट्र के मुंबई में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी हैं।

जिसकी वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

इस भारी बारिश के चलते ट्रैफिक की रफ्तार थम सी गई है।

बता दे की इस बारिश की वजह से मुंबई-गोवा हाईवे पर महाड़ के पास केंबूरली में भूस्खलन हो गया है। जिसके कारण मुंबई-गोवा हाईवे पर ट्रैफिक पूरी थम गया है।

हालांकि मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

ताकि हाईवे को जल्द से जल्द ट्रैफिक के लिए खोला जा सके।

लेकिन इलाके में गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।

कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से पहाड़ी नदियां

और नाले उफान पर है और बारिश की वजह से पहाड़ों पर मिट्टी का कटाव शुरू हो गया है।

इसी वजह से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं।

बताते चले की हालही में दो दिन पहले ही भारी बारिश की वजह से

मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास गोखले ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया था।

ये ब्रिज अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से जोड़ता है।

ब्रिज के टूटने की वजह से आसपास के ट्रैफिक को भी रोकना पड़ा था।

इस दौरान भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

Previous articleअगले 48 घंटे में राजधानी भोपाल में झमाझम बारिश की उम्मीद
Next articleमंदसौर दुष्कर्म के बाद निकाला कैंडल मार्च