machuare
panducheri machuare

पुडुचेरी के समुद्र में गुरुवार को मछली पकड़ने गये एक मछुआरे के जाल में एक रहस्यमय वस्तु फंस गयी।
पुलिस के मुताबिक मछुआरा सुधाकर जब मछली पकड़ने में लगा हुआ था

तब अचानक 10 फीट लंबी और 50 किलोग्राम वजन वाली एक वस्तु उसके जाल में फंस गयी।

वह तुरंत इसे किनारे पर लाया और अन्य मछुआरों को सूचित किया,

क्योंकि वस्तु रॉकेट के एक हिस्से की तरह थी,

इसलिये तटीय पुलिस को भी सूचित किया गया।

इसके बाद तटीय पुलिस अधीक्षक बालाचंदर और एनसीसी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर

वस्तु का निरीक्षण किया और उन्होंने इसे शूटिंग अभ्यास में भारतीय वायु सेना द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक डमी लक्ष्य पाया जो हानिरहित था।

इसकी सूचना वायु सेना के अधिकारियों को दी गयी।
सं जितेन्द्र

Previous articleरिलीज़ हुआ सैफ की आने वली फिल्म ‘तांडव ‘का टीजर
Next articleचित्तौड़गढ़ जिले मे पहला तीन तलक पर मामला दर्ज ,पति गिरफ्तार