Bhopal crime news
मारपीट करने वाले निगम के वाहन चालक की तलाश जारी

भोपाल- राजधानी के शॉहजहॉबाद थाना इलाके मे नगर निगम के कचरा गाड़ी के चालक द्वारा अन्य कर्मचारियो से मारपीट किये जाने के मामले मे फिलहाल आरोपियो कि गिरफ्तारी नही हो सकी है। बताया गया है कि पुलिस टीम ने उनके घरो पर दबिश दी थी, लेकिन वो हत्थे नही चढ सके।

अफसरो का कहना है कि मामले कि जांच के साथ ही आरोपियो कि तलाश जारी है, ओर जल्द ही उन्हे हिरासत मे ले लिया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय सलमान खान पुत्र कय्युम खान राम नगर कॉलोनी में रहता है। वह पैशे से मैजिक चालक है। फैजान खान उसके मोहल्ले में रहता है और नगर निगम की कचरा गाड़ी चलाता है। बीते दिन फैजान गाड़ी चलाकर सलमान के घर के पास से गुजर रहा था। तभी उसने सलमान के भाई को टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया। इस बात पर सलमान फैजान से बहस करने लगा। इस पर फैजान भी उससे विवाद करने लगा। इस दौरान फैजान के साथ उसके तीन साथी इमरान, अमन और रिजवान भी मौजूद थे।

विवाद बढने पर चारों ने मिलकर सलमान और उसके भाई के साथ मारपीट कर दी।

जिसमें दोनों को चोटें आई हैं। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद सलमान शाहजहांनाबाद थाने पहुंचा और रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने फरियादी कि शिकायत पर आरोपी फैजान, इमरान, अमन और रिजवान के खिलाफ धारा मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

Previous articleलुका-छुपी- कार्तिक आर्यन और कृति सेनन कि फिल्म दर्शकों को पसंद आई
Next articleचार्जर से भी हैक हो सकता है लैपटॉप प्लग-इन डिवाइसेज ने बढ़ाया रिस्क