National News – महाराष्ट्र के मुंबई में कई इलाकों में हो रहीं बारिश ने लोगों की मुसीबतें बड़ा दी हैं। मुंबई में भारी बारिश के चलते यातायात पूरी तरह से ठप हो गई हैं। कल्याण से विट्ठलवाड़ी के बीच ट्रैक पानी पर डूब गया।

इसके बाद ठाणे के बदलापुर से कल्याण स्टेशन के बीच शनिवार सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। बता दे की महाराष्ट्र के रायगढ़ में शुक्रवार रात से भारी बारिश हो रही है। महाड के बजारपेठ में पानी भरने से रास्ते बंद हो गए। महाड से रायगढ़ किला जाने वाला रास्ता भी बंद है। स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। सावित्री नदी उफान पर है और गांधारी नदी के पुल तक पानी पहुंच गया है।

मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे महाराष्ट्र और विदर्भ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मुंबई समेत अकोला, नागपुर, औरंगाबाद, चंद्रपुर, वर्धा, जालना और नांदेड़ में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, और कर्नाटक के समुद्र तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

 

Previous articleकेजरीवाल पर भरोसा नहीं, कांग्रेस नेता अजय माकन
Next articleमाइग्रेन के दर्द से पाना हैं छुटकारा, तो इन घरलू चीज़ो का करे इस्तेमाल