मुख्यमंत्री चाैहान
मुख्यमंत्री चाैहान ने देवरस की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक

दिवंगत मधुकर दत्तात्रेय देवरस की जयंती पर आज यहां उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री चौहान ने अपने निवास पर श्री देवरस के चित्र

पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री चौहान ने उनका स्मरण करते हुए कहा कि श्री देवरस के विचारों के प्रकाश में आगे बढ़ते हुए भावी पीढ़ियां

Also Read दुनिया के करीब सात करोड़ लोग कोरोना की चपेट में

राष्ट्र एवं जनसेवा के लिए प्रेरित होंगी। उन्होंने श्री देवरस को दिव्य व्यक्तित्व निरुपित

करते हुए कहा कि वे उनके चरणों में प्रणाम करते हैं।

श्री देवरस का जन्म 11 दिसंबर 1915 को हुआ था और 17 जून 1996 को उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

Read this Article also

आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 6.95 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं

जबकि 15 लाख 80 हजार 727 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.55 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं,

जबकि 2.92 लाख मरीजों की मौत हुई है।

संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे सबसे अधिक देश भारत में संक्रमितों की संख्या करीब 97.96 लाख

हो गयी है और 1.42 लाख लोगों की जान जा चुकी है।

“यहां अब तक 92.90 लाख से अधिक मरीज कोरोना

को मात दे चुके हैं तथा मृत्यु दर महज 1.45 प्रतिशत है।

ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 67.81 लाख से ज्यादा हो गयी है

और 1.79 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 25.46 लाख

के करीब पहुंच गयी है जबकि 44,769 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 23.91 लाख से ज्यादा लोग

प्रभावित हुए हैं और 57,044 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

Previous articleदुनिया के करीब सात करोड़ लोग कोरोना की चपेट में
Next articleमेघन ट्रेनर का कहना है कि वह गर्भावस्था की समस्याओं से जीत रही हैं