Bhopal Samachar – प्रदेश में जैसे जैसे चुनाव नज़दीक आ रहें हैं वैसे वैसे नेताओं के बीच घमासान शुरू हो रहा हैं। प्रदेश की दो प्रमुख पार्टियों के बीच जमकर बयानबाजी का दौर चल रहा हैं।

इस घमासान में बीजेपी ने मप्र कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के संयोजक ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद कमलनाथ को टारगेट किया हैं।

ये हैं मालमा

दरअसल मामला ये हैं की शिवराज सरकार ने सिंधिया परिवार पर अंग्रेजों का साथ देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद इस मामले में पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ कहा हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की हमेशा से ये खासियत रही है कि वह भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपो पर कभी कुछ नहीं बोलते। लेकिन अब इस मामले में सिंधिया ने कहा हैं की मेरी दादी के रहते शिवराज यह आरोप लगाते तो उचित होता। वहीं उन्होंने चुनौती देते हुए कहा अभी भी समय है आरोप लगाएं, मेरी दो बुआ भाजपा में हैं। एक राजस्थान की मुख्यमंत्री हैं तो दूसरी मध्य प्रदेश में मत्री हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने भी किया हमला

इस घमासान ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी चुप नहीं रहें और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला करते हुए कहा की सिंधिया ने शिवपुरी में शमशानघाट की 622 बीघा जमीन पर कब्ज़ा कर अवैध रूप से दीवार खड़ी कर दी।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा की ग्वालियर में सिंधिया ट्रस्ट की जमीन के नाम पर जितने भी मैरिज गार्डन हैं वो सभी सरकारी जमीन पर हैं जिसके दस्तावेज मौजूद है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद कमलनाथ को भी अपना निशाना बनाया और कहा की वे बड़े उद्योगपति हैं। सेठ हैं 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति हैं।

 

Previous articleसर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो बिल्कुल सही – डी.एस.हुडा
Next articleमंदसौर में मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बाद बढ़ता आक्रोश