भोपाल
राजधानी आये पूर्व सांसद शरद यादव का ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। यादव ने कहा कि 3 साल में अब तक 7 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना था।लेकिन नही मिला। सरकार ने मोहब्बत को लव जिहाद का नाम दिया गया। कालेधन पर बात करने वाले आज तक काला धन वापस नही ला पाए।दलित मराठा पर शरद यादव ने कहा कि ये सरकार झूठ और भ्रम फैला रहे हैं। कल शनिवार को दिल्ली में प्रकाश अम्बेडकर बड़ा खुलासा करेंगें। वे कौन लोग हैं जो दंगा फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मुस्लमान और गाय के नाम पर राजनीति कर रही है ।
यह बात शरद यादव ने भोपाल के छोला दशहरा मैदान मे आयोजित अखिल भारतीय महात्मा फुले संत परिषद विशाल लाठी रैली के दौरान कहीं।यह रैली पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाह के 54वें जन्मदिन पर निकाली जाने वाली है। मप्र में यह पहला ऐसा मौका है जब एक साथ कई दल शामिल हुए है। दलों ने मिलकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला है। इस रैली में प्रदेश भर से अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के सदस्य आये है।इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव भी पहुंचे है। भाजपा पर जमकर बरसे बाबा साहेब के पोते डॉ भीमराव अंबेडकर के पोते और पूर्व सांसद प्रकाश अम्बेडकर ने कहा कि ये सरकार अगर अगली बार फिर आई तो सारे अधिकार छीन लिए जाएंगे। कांग्रेस अगर अच्छे से गुजरात चुनाव लड़ती तो बीजेपी सत्ता में नही आती।कांग्रेस पार्टी अरुण यादव को सीएम कैंडिडेट घोषित करे, नही किया तो हमे अपना रास्ता बदलना होगा। इस देश मे ये धर्म के नाम पर जो व्यवस्था चल रही वो हिटलरशाही है।
प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आज भी रास्ते मे है, आज भी पुलिस से मुठभेड़ चल रही है। मुम्बई बन्द करना कोई मामूली बात नही है। धर्म की राजनीति बन्द करो नही तो कई हाफ़िज़ सईद पैदा हो जाएंगे। गुजरात मे एक वोट के लिए 10 हज़ार रुपये बांटे गए। इस रैली का उद्देश्य बाबा साहब अंबेडकर और महात्मा फुले के विचारों को जन जन तक पहुंचाना है। बता दे कि गुजरात में भाजपा की सीटें घटने और कांग्रेस की बढ़ने के बाद भाजपा विरोधियों में नई उम्मीद जगी है। लिहाजा, कांग्रेस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन का नया प्रयोग कर सकती है।
Previous articleआयकर कमिश्नर नरोन्हा प्रशासन अकादमी के ओएसडी बने
Next articleइमरान खान फिर बने दुल्हा, तीसरी शादी की