आम आदमी परेशान

भोपाल – इन दिनों कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर पुरे देशभर में इसका विरोध किया जा रहा हैं जिसका असर किसी और पर नहीं बल्कि आम आदमी की जेब पर पड़ रहा हैं। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के बाद लगातार तेल कम्पनिया अपने दाम बड़ा रहीं हैं जिसके चलते पेट्रोल और डीज़ल के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रहीं हैं। बता दे की तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 26 पैसे का इज़ाफ़ा किया।
जिसके बाद राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल 82.20 और डीजल 71.42 रुपए प्रति लीटर बिकेगा। जोकि अभी तक सबसे महंगा हैं, मात्र 24 घंटे के भीतर यह पेट्रोल और डीज़ल के दामों में 67 और 54 पैसे बढ़ गए। अगर देखा जाए तो पेट्रोल और डीज़ल के दामों में पिछले 7 दिनों के अंदर पेट्रोल में 1.98 रुपए का इज़ाफ़ा हुआ और डीज़ल में 2 रुपए की बढ़ोतरी आई हैं। साल 2017 से तेल कंपनियों ने रोज़ाना दाम तय किए थे जिसके बाद से आज तक पेट्रोल और डीज़ल के दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रहीं हैं।

भोपाल में आज के रेट

पेट्रोल- 82.20 रुपए प्रति लीटर
डीजल- 71.42 रुपए प्रति लीटर
सबसे महंगा पेट्रोल और डीज़ल के दाम देश के परभणी-हैदराबाद में
पेट्रोल : परभणी (महाराष्ट्र) में सबसे महंगा 85.77 रु. और पंजिम में सबसे सस्ता 70.26 रु. लीटर है। जिसके सस्ते-महंगे में मात्र 15 रु. का अंतर है।
डीजल : हैदराबाद में सबसे महंगा 73.45 रु. और पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता 63.35 रु. लीटर है। सबसे सस्ते-महंगे में 10 रु. का अंतर है।
Previous articleराहुल: पिता ने मुझे प्यार और सम्मान करना सिखाया
Next article‘रूस की अवैध धनराशि पर आंख मूंद रहा ब्रिटेन’