Bhopal News राजधानी भोपाल में 4 – 5 दिन बाद पहुंचेगा मानसून

भोपाल – तप्ते दिन और ताप्ती रातों से कल राजधानीवासियों को थोड़ी राहत मिली हैं। कल दोपहर 2 बजे के बाद से ही मौसम ने अपने मिज़ाज बदल लिए। करीब 2 बजे के बाद से ही आसमान में बादल से छाह गए। इसके बाद तेज़ रफ़्तार हवाओं के साथ तेज बौछारों का दौर शुरू हो गया। हलाकि यह दौर ज़्यदा लंबे समय तक नहीं चला रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रहीं। इस बदलते मौसम ने राजधानी भोपाल के रेहवासियो को काफी राहत दी।

मौसम विभाग का कहना हैं की करीब 2 बजे तापमान 40 डिग्री था जोकि सिर्फ डेढ़ घंटे में 10 डिग्री तक लुढ़क गया। यह डेढ़ घंटे बाद 3.30 बजे 30 डिग्री पर पहुंच गया।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला और मौसम एक्सपर्ट एसके नायक ने बताया कि शुक्रवार को मानसून महाराष्ट्र के रत्नागिरी, कोल्हापुर, नांदेड़, तेलंगाना के आदिलाबाद, छत्तीसगढ़ के बैलाडीला, ओडिसा के मलकानगिरि, कोस्टल यानी समुद्र तटीय आंध्र प्रदेश के कलिंगापट्टम में सक्रिय था।

यह खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा तरफ से पहुंच सकता है।

Previous articleदबंग खान के फैंस के लिए एक खुशखबरी
Next articleराशिद खान की गेंदबाज़ी ने मचाया आतंक, पहुंचे टॉप पर