Abhay Kumar Verma
अभय कुमार वर्मा बने अशोकनगर कलेक्टर

मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)(IAS) के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर श्री अभय कुमार वर्मा को अशोकनगर जिला कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री वर्मा अभी राज्य मंत्रालय में अपर सचिव के रूप में पदस्थ थे। इसके अलावा अशोकनगर कलेक्टर प्रियंका दास को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है।


दतिया कलेक्टर बी विजय दत्ता को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। राज्य शासन में उप सचिव संजय कुमार को दतिया कलेक्टर पदस्थ किया गया है। इसी तरह एक अन्य उप सचिव मयंक अग्रवाल को इंदौर जिले में अपर कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
प्रशांत
वार्ता

Previous articleतुलसी मानस प्रतिष्ठान की बैठक में शामिल हुए चौहान
Next articleविराट को खतरा, रोहित को भारत का टी-20 कप्तान बनाने की मांग