Ajit Jogi, the first Chief Minister of
Ajit Jogi, the first Chief Minister of Chhattisgarh is no more, breathed his last at Narayana Hospital

लम्बी बीमारी बाद नारायणा अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)के प्रथम मुख्यमंत्री व जेसीसी-जे सुप्रीमो अजीत जोगी का 74 साल की उम्र में 3.30 बजे निधन हो गया है। जोगी को हार्ट अटैक आने के बाद श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां 20 दिन तक चले इलाज के बाद आज शुक्रवार को फिर कार्डियक अरेस्ट आने से उनकी मौत हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने जोगी के निधन की पुष्टि कर दी है।

दरअसल अजीत जोगी को हार्ट अटैक आने के बाद 9 मई को देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिस समय उन्हें हार्ट अटैक आया, तब वो गार्डन में टहल रहे थे। अजीत जोगी शुरु से अस्पताल में कोमा में थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

अजीत जोगी का जन्म 29 अप्रैल 1946 में बिलासपुर के पेंड्रा में हुआ था। उनका पूरा नाम अजीत

प्रमोद कुमार जोगी है। उन्होंने भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके कुछ दिन

रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्यापन का काम किया। जोगी 1968 में UPSC में सफल हुए

और IPS बने थे। दो साल बाद ही वे IAS बन गए। वो रायपुर, शहडोल और इंदौर में 14 साल तक

कलेक्टर रहे हैं।

मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सुझाव पर राजनीति में आए। 1 नवंबर 2000

को जब छत्तीसगढ़ राज्य बना। तब जोगी छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री के तौर

पर उनका कार्यकाल 9 नवंबर 2000 से 6 दिसंबर 2003 तक था।

महासमुंद लोकसभा सीट से वो पहली बार सांसद का चुनाव जीते थे। 2004 से 2009 तक वे सांसद

रहे। श्री जोगी काफी लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में रहे, उसके बाद 2016 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर

उन्होंने 2018 में अपनी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी-जे) नाम से अलग पार्टी बना ली थी।

Previous articleकलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग कर रहा है प्रतिदिन 100 से अधिक दुकानो का निरीक्षण
Next articleमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दु-ख व्यक्त किया