Alia Bhatt will give a party for Rishi Kapoor

ऐक्टर ऋषि कपूर कैंसर का इलाज कराकर हाल ही में न्यूयॉर्क से वापस आ गए हैं।

इस खुशी पर आलिया भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के घर पर ऋषि कपूर के लिए पार्टी होस्ट करेंगी। बताया गया ‎कि जब ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में थे तब भी आलिया अकसर रणबीर कपूर के साथ उनसे मिलने जाती थीं। नीतू कपूर ने भी कई बार आलिया और रणबीर की तस्वीर शेयर की है। बताया गया ‎कि ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर के साथ लगभग एक साल से न्यूनॉर्क में थे।

वहां वह कैंसर का इलाज करा रहे थे।

एक साल बाद घर लौटने के बाद ऋषि कपूर ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की थी। इसके पहले शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर समेत कई स्टार्स ऋषि कपूर से न्यूयॉर्क में मिलने गए थे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में केन्या से छुट्टियां मना कर लौटे हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों रिलेशनशिप में आ गए।अयान मुखर्जी की इस फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। इसके बाद एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने खुलकर अपने रिलेशनशिप के बारे में भी बताया था।

Previous articleभूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप ‎का नया पोस्टर
Next articleसर्जरी के बाद लंदन से लौटे इरफान खान, व्हीलचेयर पर आए नजर