Bhopal News
National President of Jamaat-e-Islami Hind Prof. Mohammad Salim Engineer

सभी का सम्मान करें, चाहे आस्था किसी भी मजहब की हो: प्रो सलीम

Bhopal News- माज में इस समय सबसे ज्यादा जरूरत है तो वह प्रेम और आपसी भाईचारे की है। हर इंसान अलग धर्म या मजहब से ताल्लुक रखता है। लेकिन धर्म की इन आस्थाओं के बीच जरूरी ये है कि सभी का समान रूप से सम्मान किया जाए।

जमात ए इस्लामी हिंद (Jamaat-e-Islami) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो मोहम्मद सलीम इंजीनियर ने ये बात कही। वे भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धार्मिक जनमोर्चा के गठन को अंजाम देने आए थे। इस मौके पर सद्भाव की स्थापना में धर्म गुरुओं की भूमिका विषय पर सेमिनार भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए इस प्रयास को सराहा। प्रो सलीम ने कहा कि धर्म सभी इंसानों को जोड़ता है।

कुछ राजनीतिक लोग धर्म का राजनीतिक इस्तेमाल कर धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनसे बचने की जरूरत है। कार्यक्रम में भीम सिंह, संजय कुमार खैरवार, पास्टर सेमुआल, बी फ्रांसिस, फादर ईश्वर दास, फादर अल्फ्रेड डिसूजा, इंजीनियर अजय सिंह, रामचंद्र रैकवार, अशोक जुनेजा, भंते राहुल, भिखुनी संघमित्रा, फादर आनंद मुतुंगल, नरेंद्र दीक्षित, ज्ञानी गुरविंदर सिंह, पंडित आरपी त्रिपाठी, डॉ हामिद बेग, मोहम्मद इम्तियाज, डॉ शाहिद अली, ब्रह्म कुमारी लीला बहन, राजकुमारी बहन आदि मौजूद थे।

Previous articleईशा मालवीय: बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट जिसने उठाए विवादों के पर्दे
Next articleकमलनाथ ने राहुल गांधी को अपना नेता बताया, कहा मैं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होऊंगा