BJP News
MP Modi

विधानसभा चुनाव की तर्ज पर भाजपा एक बार फिर प्रत्याशी चयन और ऐलान में कांग्रेस से आगे निकल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम को शामिल करते हुए मप्र के कई नामों का ऐलान भी इस सूची में कर दिया गया है। जबकि कांग्रेस फिलहाल नामों के मंथन पर अटकी हुई है और संभवतः 10 मार्च तक अपनी पहली सूची जारी करने की तैयारी कर रही है।

भाजपा ने अपनी पहली सूची में मप्र के कई बड़े नामों को शामिल किया है। जबकि कुछ संभावित नामों को सूची से बाहर रखकर चौंकाया भी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी परंपरागत सीट पर बरकरार हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सीएम बनने से पहले जिस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आए हैं, वापस वहीं पहुंचा दिए गए हैं। पहली सूची में एक चौंकाने वाला नाम भोपाल से महापौर और जिला भाजपाध्यक्ष रहे आलोक शर्मा का भी है। हाल ही में विधानसभा में करारी शिकस्त पाने वाले आलोक का नाम जिज्ञासा के साथ देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा के लिए अति सुरक्षित मानी जाने वाली इस सीट के लिए डॉ नरोत्तम मिश्रा का नाम भी लिया जा रहा था। विधानसभा चुनाव में मात खाने के बाद उनकी सतत सक्रियता से ये कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन भाजपा की पहली सूची में मिश्रा को स्थान नहीं मिला है।

ये बने उम्मीदवार

मुरैना : शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड (अजा) ; श्रीमती संध्या राय
ग्वालियर : भारत सिंह कुशवाह
गुना : ज्योदिरादित्य सिन्धिया
सागर : श्रीमती लता वानखेड़े
टीकमगढ़ (अजा) : वीरेन्द्र खटीक
दमोह : राहुल लोधी
खजुराहो : वीडी शर्मा
सतना : गणेश सिंह
रीवा : जनार्दन मिश्र
सीधी : डॉ. राजेश मिश्रा
शहडोल (अजजा) : श्रीमती हिमाद्री सिंह

जबलपुर : आशीष दुबे
मंडला (अजजा) : फग्गन सिंह कुलस्ते

होशंगाबाद : दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा : शिवराज सिंह चौहान
भोपाल : आलोक शर्मा
राजगढ़ : रोडमल नागर
देवास (अजा) : महेंद्र सिंह सोलंकी

मंदसौर : सुधीर गुप्ता
रतलाम (अजजा) : श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान

खरगोन (अजजा) : गजेन्द्र पटेल
खंडवा : ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल (अजजा) : दुर्गा दास उइके

Previous articleदुल्हन ने शादी में मचाया धमाल, डांस देखकर भड़क गईं दादी
Next articleपिता और पुत्र का रिश्ता: सीएम मोहन यादव ने पिता से मांगे पैसे, देखें खूबसूरत वीडियो