अरुण जेटली के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और थिंक टैंक माने जाने वाले देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। वो लंबे समय से एक के बाद एक कई बीमारियों से जूझ रहे थे। वहीं उनके निधन की खबर ने देश भर को हिलकर रख दिया है। जहां एक तरफ हर किसी के लिए ये खबर दिल तोड़ देने वाली है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड भी सदमे में है। बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने अरुण जेटली के निधन के बाद सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

अरुण जेटली को कुछ दिन पहले ही सांस लेने में दिक्‍कत के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था।

जिसके बाद सभी उनकी सेहत के लिए प्रार्थनाएं कर रहे थे। वहीं कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी उनके खराब स्वाथ्य पर ट्विटर के जरिए चिंता जताई थी। पिछले कुछ दिनों से उनकी स्थिति थी लेकिन अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी सांसद सनी देओल ने ट्वीट कर लिखा- ‘इस देश ने एक बार फिर महाने नेता को थो दिया। हमारी संवेदनाएं अरुण जेटली जी के परिवार के साथ हैं’।

वहीं अभिनेता रितेश (Ritesh Deshmukh) देशमुख ने लिखा- ‘मैं श्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) जी के निधन की खबर से बुरी तरह आहत हूं। उनके परिवार और प्रियजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं’। वहीं सिंगर (Adnan Sami)अदनान सामी ने लिखा- ‘अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं।

वो एक बेहतरीन इंसान थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने भी अरुण जेटली के निधन पर ट्वीट किया है। उन्होंने अरुण जेटली की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘देश ने एक महान नेता खो दिया। अरुण जेटली जी आपको हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के सा मेरी संवेदनाएं हैं। ॐ शांति’। अभिनेता अनिल कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा – ‘मैं अरुण जेटली जी से करीब 20 साल पहले मिला था। और तब से में उनका प्रशंसक हूं। उनका निधन देश के लिए भारी नुकसान है। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाए हैं’।

Previous articleकपिल सिब्बल ने अपने ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं पर किया तंज
Next articleछात्रों से चार लाख के कैमरे किराये पर लेकर जालसाज फरार