BJP distributing poster

भाजपा के 6 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जबलपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान चल रहा है |

बरगी विधानसभा के निगारी गांव के चार बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम मोदी और राकेश सिंह की फोटो लगी पर्चियां बांटी जा रहीं थीं | इसकी सूचना हाथ लगते ही बरगी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक संजय यादव ने बरगी पुलिस और जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट से भी शिकायत की है | पोलिंग बूथ पहुंचकर कांग्रेस विधायक संजय यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मोदी और राकेश सिंह की फोटो वाली पर्चियां भी जब्त कर ली हैं |

शिकायत पर निगरी गांव के चार बूथों से भाजपा कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया गया है |

इस दौरान, भाजपा के छह कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है | इसी तरह की शिकायत जबलपुर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से की गई थी | इसके बाद भी शहर में डर्टी पॉलिटिक्स थमने का नाम नही ले रही है | मतदान के समय बरगी विधानसभा के निगरी गांव के पोलिंग बूथ में भाजपा की फ़ोटो लगी मतदाता बाटने की शिकायत बरगी पुलिस और जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई है |

Previous articleUma Bharati ने छुए प्रज्ञा ठाकुर के पैर, दोनों गले मिल खूब रोईं
Next articleCongress President Rahul Gandhi को नागरिकता के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्रालय का नोटिस