Protest - Congress Bharat Bandh
माकपा में किया चक्काजाम, संबलपुर में रोकी ट्रैन

Congress Bharat Bandh – डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमतों को लेकर सोमवार को कांग्रेस द्वारा भारत बंद का ऐलान किया हैं।

इस भारत बंद का असर कई जगहों पर दिखने लगा हैं। बता दे की कांग्रेस के मुताबिक, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलाए गए इस बंद में देशभर की 20 विपक्षी पार्टियां और कई व्यापारिक संगठन समर्थन दे रहे हैं। इनमें सपा, राजद, जेडीएस, राकांपा, मनसे, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और कम्युनिस्ट पार्टियां शामिल हैं। जबकि आम आदमी पार्टी (आप) और ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजद ने इस बंद का समर्थन नहीं करने का ऐलान किया है।

Protest

बढ़ती तेल की कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं आज सड़कों पर उतरे हैं।

इस आंदोलन के तहत आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में माकपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन कर रहें हैं। जबकि उड़ीसा के संबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने एक ट्रेनों को रोक लिया हैं।

उधर, कांग्रेस नेता अजय माकन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस बंद को हिंसा मुक्त रखने की अपील की। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पार्टी रही हैं। और बापू के अहिंसा के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए बंद को पूरी तरह हिंसा मुक्त रखने का अनुरोध करती हैं।

 

Previous articleकांग्रेस के आंदोलन से पहले, राजस्थान ने पेट्रोल – डीज़ल पर घटाया वैट
Next articleलिवर कैंसर के चलते मिस यूनिवर्स- चेल्सी स्मिथ का निधन