Congress govt

मोदी सरकार ने 17 रूपये देकर जनता का अपमान किया-राहुल गांधी

भोपाल – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बनने पर कांग्रेस इस देश के हर गरीब व्यक्ति को आमदनी की गारंटी देने के वायदे को पूरा करेगी। विश्व में भारत पहला ऐसा देश होगा जो लोगों को इनकम की गारंटी देगा। नरेन्द्र मोदी सरकार ने 17 रूपये देकर जनता का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को देश का कृषि सेंटर बनायेंगे।


राहुल गांधी आज यहां जम्बूरी मैदान में किसान आभार रैली को संबोधित कर रहे थे। सभा में अलग-अलग जिलों और शहरों से हजारों की संख्या मै किसान पहुंचे थे। गांधी ने कहा कि किसानों की शक्ति ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को जिताया है। इस देश की मालिक जनता है। मालिक युवा और किसान हैं। प्रदेश की नयी सरकार कांग्रेस की नहीं बल्कि, युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों और गरीबों की सरकार है। हमारा काम इन सभी के आदेश को सुनना है। हम 56 इंच की छाती वाले लोगों की तरह नहीं हैं।

गांधी ने कहा कि पांच साल पहले नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि मेरा 56 इंच का सीना है, मैं देश का चैकीदार हूं, भ्रष्टाचार को मिटाऊंगा। आज कहते हैं कांग्रेस को मिटाऊंगा। उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी ने मध्यप्रदेश में सरकार को ब्यूरोक्रेट्स के माध्यम से चलाया। कांग्रेस पार्टी सरकार को ब्यूरोक्रेट्स के माध्यम से नहीं पंचायत राज, जनता और कार्यकर्ताओं के माध्यम से चलाती है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में फुड प्रोसेसिंग उद्योग और कोल्ड स्टोरेज का जाल बिछाने जा रहे हैं और मध्यप्रदेश को कृषि का केंद्र बनायेंगे।


राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, मनरेगा, भोजन का अधिकार, कम्प्यूटर क्रांति जैसी योजनाओं से देश को बदलने का काम किया।

किसानों का कर्जा माफ कर हमने उन्हे फ्री गिफ्ट नहीं, बल्कि न्याय दिया है। जब अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चैकसी,विजय माल्या जैसे बड़े अमीरो के 3 लाख 50 हजार करोड़ रूपये माफ हो सकते हैं तो किसानों का क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिना रक्षा मंत्री को बताये फ्रांस से राफेल विमानों का सीधा सौदा कर लिया। लोकसभा में एक मिनिट भी राफेल पर बात नहीं की। सच्चाई को छुपाया नहीं जा सकता। उन्होंने किसानों से कहा कि मैं आपको दिल से धन्यवाद देता हूं कि आपकी शक्ति ने कांग्रेस की सरकार बनायी है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने सच्चाई का साथ दिया है। कांग्रेस की सरकार से जनता निराश नहीं होगी। अभी सरकार बने केवल 45 दिन हुए हैं। सौ दिन पूरे होने दीजिये, भाजपा की और कांग्रेस की सरकार का अंतर साफ दिखने लगेगा। मैंने पहले दिन कह दिया था कमलनाथ की फोटो किसी विज्ञापन में नहीं लगेगी। हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है।

तिजोरी खाली है और पूरी व्यवस्था चैपट है। प्रदेश बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या, बलात्कार और महिलाओं पर अत्याचार, सभी में नंबर वन हो गया। इन परिस्थितियों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का भार संभाला है। आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती नौजवान और किसान हैं। सबसे पहले कृषि क्षेत्र को जीवित करना होगा। मध्यप्रदेश और देश की जनता ने और खासकर नौजवानों ने मोदी का चेहरा अच्छी तरह पहचान लिया है। उन्होंने कहा कि निवेश विश्वास से आता है। हम विश्वास की सरकार बनायेंगे। उन्होंने कहा कि कर्जमाफी से 45 लाख किसानों का कर्जा माफ होगा।


सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जनता झूठ की सरकार से प्रताड़ित हो रही थी।

अब उसे परिश्रमी लोकसेवक के रूप में कमलनाथ जैसे योग्य मुख्यमंत्री मिले हैं। यह एक ऐतिहासिक परिवर्तन है। इस मैदान से यह संदेश जायेगा कि जिन लोगों ने छल, कपट और झूठ की राजनीति की है, उसे जनता ने उखाड़ दिया है। मोदी-शाह को अब भारत की जनता जान चुकी है।
प्रदेश प्रभारी और महासचिव दीपक बावरिया ने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत में प्रजा ने भाजपा को जवाब दे दिया है। किसानों और युवाओं में कांग्रेस सरकार बनने के बाद एक विश्वास पैदा हुआ है। ने प्रजा के सामने जो वचन दिये थे वे पूरे किये जा रहे हैं।
पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमरिया और आरपीआई के
डोमनसिंह नगपुरे कांग्रेस में शामिल

Previous articleराज्यसभा में पीएम के खिलाफ पोस्टर से मचा हंगामा
Next articleपहली बार किसी प्रधानमंत्री ने रक्षा सौदे में दखल दिया – राफेल में कांग्रेस का आरोप