कांग्रेस को बड़ा झटका राष्ट्रीय प्रवक्ता
कांग्रेस को बड़ा झटका राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Breaking news- कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी(Rajiv Tyagi)का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वह गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल(Yashoda Hospital in Ghaziabad) में भर्ती थे। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। त्यागी कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ताओं में से एक थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और भाजपा नेता संबित पात्रा समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। 

जानकारी के अनुसार त्यागी की आज अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। यशोदा अस्पताल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार त्यागी को समाचार चैनल पर बहस के दौरान दिल का दौरा पड़ा। उन्हें यशोदा अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्यागी ने आज 4 घंटे पहले ट्वीट कर कहा था- न्यूज चैनल पर डिबेट में दिखाई दूंगा। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी। 

Previous articleमुसलमानों की नेक नियत,अयोध्या की जमीन पर अस्पताल,स्कूल चाहता है
Next articleमंत्री बोले ,हिंसा फैलाने वाले हमलावरों को पाताल से भी खोज निकालेंगे