कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ - Bhopal News
भाजपा सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का करारा हमला

Bhopal News – मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शिवराज सरकार पर हमला करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रहें हैं। कमलनाथ ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के पास अब कुछ नहीं बचा है।

उसके प्रतिनिधि जहां जा रहे हैं, जनता उन्हें भगा रही है। भाजपा अब धनबल से जनता को प्रभावित करना चाहती है। कनलनाथ ने यह भी कहा कि आज जो राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं, उनका एक भी सदस्य आजादी के आंदोलन में नजर नहीं आया था। ये सब उन्होंने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश में आए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के प्रति नेताओं की नाराजगी पर कहा कि जिनका व्यवहार ठीक नहीं होगा या शिकायत आएगी, उन्हें हटा दिया जाएगा।

उन्होंने बिजली संकट को लेकर बताया कि प्रदेश में सरप्लस बिजली है। फिर भी किसानों को बिजली नहीं मिल रही है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री अब चुनावी वर्ष में चौपाल लगाकर किसानों से सुझाव मांग रहे हैं। भाजपा की 15 वर्ष की सरकार ने खेती को घाटे का धंधा बना दिया है।

नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आज

बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित की गई है। इसमें एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया सहित सह प्रभारी सचिव संजय कपूर, जुबेर खान, सुधांशु त्रिपाठी व वर्षा गायकवाड़, चारों कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, सुरेंद्र चौधरी मुख्य रूप से शामिल होंगे। बता दे की प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सुबह दस बजे शुरू होगी।

 

Previous articleरनवे से करीब 10 फीट आगे जाकर रुका एयर इंडिया का विमान, बड़ा हादसा टला
Next articleनौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, दो आरोपी हिरासत में