BRIDGE -Dangerous And Famous
दुनिया के सबसे उचाई वा खतरनाक ब्रिज में शुमार हैं ये

Dangerous And Famous – अब तक अपने अच्छे अच्छे पुल तो देखें होंगे।

लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे पुल से रूबरू कराने जा रहें हैं। जो शायद अपने अब तक नहीं देखें होंगे। ये दुनिया के वो पुल हैं जो अपनी बनावट, ऊंचाई और कारीगरी का बेजोड़ नमूना हैं। इन पुल से खड़े होकर अगर आप नीचे देखें तो शायद आपकी हालत डर के मारे ख़राब हो जाएगी। जबकि कई लोग ऐसी चीज़े देखने के बेहद शौकीन होते हैं। अगर आप भी ऐसे ब्रिज देखने के शौकीन हैं और ज़िंदगी में कुछ तूफानी करना चाहते हैं। तो हम आपको आज बताने जा रहें हैं कुछ ऐसे पुल जहां जाकर आप एक अलग ही रोमांच कर सकते हैं।

उचाई के साथ साथ बेहद डरावने हैं ये ब्रिज

ट्रिफ्ट ब्रिज, स्विट्जरलैंड

Trift Bridge

साल 2004 में इस ब्रिज का निर्माण किया गया था। बता दे की ये ब्रिज 170 मीटर लंबा हैं। जो करीब 100 मीटरकी उचाई पर बना हुआ हैं। ट्रिफ्ट ग्लेशियर को देखने के लिए हर साल वहां 20000 पर्यटक जाते हैं। यह ब्रिज आल्प्स पर्वत पर ट्रिफ्टसी झील के ऊपर बना हुआ हैं। खास बात यह है कि इसे पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया हैं।

तमन नेगारा नेशनल पार्क ब्रिज, मलेशिया

taman negara national park malaysia

तमन नेगारा नेशनल पार्क ब्रिज बेहद खास हैं। बताया जाता हैं की यह दुनिया का पैदल चलने वाला सबसे लंबा पुल हैं। यह खतरनाक सस्पेंशन ब्रिज मलेशिया के तमन नेगारा नेशनल पार्क में स्थित हैं। जो करीब 530 मीटर लंबा और 40 मीटर ऊंचा हैं।

रॉयल गॉर्ज ब्रिज, कोलोराडो

Gondolas

इसका निर्माण 1929 में महज 6 महीने जून से नवंबर के बीच हुआ। उस समय इस पर 3 लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर खर्च आया था। अर्कांसस नदी के ऊपर 955 फीट की ऊंचाई पर बना यह अमेरिका का सबसे ऊंचा सस्पेंशन ब्रिज हैं।

Previous articleयहां जानें एलोवेरा के पांच ज़बरदस्त फायदे
Next articleबुधवार को मनाई जाएगी मोहर्रम की पहली तारीख