कोरोना वायरस के डर से शेयर मार्केट में भारी गिरावट
कोरोना वायरस के डर से शेयर मार्केट में भारी गिरावट

15 मिनट में 8 लाख करोड़ डूबे

कोरोना वायरस (Corona virus) के खौफ के कारण शेयर बाजार (stock market )भारी गिरावट के साथ खुला। शेयर बाजार में 2307 अंकों की गिरावट दर्ज हुई। 15 मिनट के अंदर निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए शेयर बाजार में डूब गए।

कारोबार शुरू होते ही निफ्टी में 8.67 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज हुई। निफ्टी 7945 सेंसेक्स पर पहुंच गया। शेयर बाजार के सभी शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।340 शेयर अपने 52 सप्ताह के सबसे न्यूनतम स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण देश में 75 जिलों में लाक़ डाउन घोषित कर दिया गया है। जिसके कारण फैली घबराहट के कारण निवेशकों ने शेयर बाजार में मुनाफावसूली के साथ-साथ, निवेश सुरक्षित करने के लिए लोग शेयर बेच रहे हैं। जिस तरीके की गिरावट शेयर बाजार में देखने को मिल रही है। उससे कभी भी शेयर बाजार में लोअर सर्किट के कारण कारोबार बंद हो सकता है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की यह गिरावट बड़ी अहम मानी जा रही है।

शुक्रवार को जब बाजार बंद हुआ था। तब बाजार में सुधार था। सोमवार को जैसे ही बाजार खुला। उसके बाद 75 से ज्यादा जिलों में लाख डाउन होने की खबर,ट्रेन बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद होने के बाजार में दहशत फैली। लोगों का घरों से निकलना बंद है। इस स्थिति को देखते हुए भारी बिकवाली के कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर करीब 184 देशों में कोरोना वायरस के कारण अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।

वैश्विक शेयर बाजारों में भी लगातार गिरावट होने से, निवेशकों का हौसला पस्त हो गया है। निवेशक किसी भी कीमत पर अब बाजार से निकलने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके कारण भारतीय शेयर बाजार की स्थिति काफी गंभीर हो गई है।
लोअर सर्किट


शेयर बाजार में 10 फ़ीसदी की गिरावट होने पर 1 घंटे के लिए कारोबार रोक दिया जाता है। लोअर सर्किट यदि 1 बजे के बाद लगेगा।तो कारोबार आधे घंटे के लिए रुक जाएगा।
शेयर बाजार में दोपहर 1 बजे से पहले यदि 15 फ़ीसदी की गिरावट आती है। ऐसी स्थिति में 2 घंटे के लिए कारोबार रोक दिया जाता है। यदि लोअर सर्किट दोपहर 1 बजे के बाद 15 फ़ीसदी की गिरावट पर रहता है।ऐसी स्थिति में 45 मिनट तक पूरा कारोबार बंद कर दिया जाता है।


जिस तरह से बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। उसमें बाजार खुलते ही 150 शेयरों ने लोअर सर्किट को छू लिया है। 340 शेयर अपने 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। जिसके कारण शेयर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

Previous articleKanika के family ने उनके मेडिकल रिपोर्ट पर उठाया सवाल
Next articleमुख्यमंत्री की रेस में शिवराज आगे, आज ही ले सकते हैं शपथ