khabar aaj ki
Livestock Development Scheme

“Livestock Development Scheme” झारखंड सरकार द्वारा संचालित पशुधन विकास योजना ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के लिए काफी कारगर साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से सरकार लोगों को सब्सिडी दर पर गाय और भैंस उपलब्ध करा रही है। हजारीबाग जिले के कई लोग इस योजना का लाभ उठाकर दूध का उत्पादन कर रहे हैं और आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।

पूर्व में किसानों को गाय खरीदने के लिए एक मोटी रकम चुकानी पड़ती थी, जिसके कारण कई किसान गाय खरीदने में असमर्थ थे। लेकिन पशुधन विकास योजना के तहत अब किसानों को सब्सिडी पर गाय और भैंस मिल रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

हजारीबाग पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर न्यूटन तिर्की बताते हैं कि पशुधन विकास योजना किसानों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। मौसम के कारण कई बार फसल बर्बाद हो जाती है, लेकिन पशुधन ऐसा है, जिसका लाभ किसान हर दिन और हर मौसम में उठाकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

डॉक्टर तिर्की के अनुसार, किसानों में पशुधन योजना को लेकर अच्छी दिलचस्पी दिख रही है। किसानों को उपलब्ध कराई जा रही दुधारू पशु उच्चतम नस्ल की होती है

2 पशुधन योजना: इस योजना के तहत, किसानों को 2 गाय या भैंस 50% सब्सिडी पर दी जाती हैं।
5 पशुधन योजना: इस योजना के तहत, किसानों को 5 गाय या भैंस 70% सब्सिडी पर दी जाती हैं।
10 पशुधन योजना: इस योजना के तहत, किसानों को 10 गाय या भैंस 90% सब्सिडी पर दी जाती हैं।


पशुधन विकास योजना के तहत लाभ लेने के लिए किसानों को पशुपालन विभाग में आवेदन करना होता है। आवेदन पत्र पशुपालन विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Previous articleइंदौर में प्रेमिका के चक्कर में पति ने पत्नी को ईंटों से पीटा
Next articleमुनव्वर फारुकी: बिग बॉस के बाद भी चर्चा में, सलमान के भतीजे संग पार्टी, हिना खान संग गाना