Rahul Gandhi - Keral Visit
बाढ़ पीड़ितों का लेंगे हाल, राहुल आज से दो दिन केरल दौरे पर

Keral Visit – केरल में आई बाढ़ ने खासी तबाही मचाई। केरल में आई बाद ने लोगों को काफी दिक्कतों में डाल दिया।

यहां तक की इस बाढ़ में जान माल का भी काफी नुक्सान हुआ। इसके अलावा हज़ारों की तादाद में लोग घर से बेघर हो गए। इस तबाही के बाद देश विदेश से केरल की मदद करने को हाथ आगे बड़े। यहां तक की पीएम मोदी ने भी केरल का दौरा कर वहां के हालात देखें। इसके बाद 500 करोड़ की सहयता देना का ऐलान किया था।

बता दे की अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दो दिन की यात्रा पर केरल के दौरे पर जायेंगे। जहां वो बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। उनका राहत शिवरों का दौरा करने और बाढ़ पीड़ितों के मुलाक़ात करने का भी कार्यक्रम हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।

राहुल गांधी ने इसके पहले भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद करने को कहा था।

कांग्रेस के सभी सांसदों, विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक महीने की सैलरी देने की घोषणा की थी।

इधर, सोमवार सुबह केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दुनिया भर में रह रहे मलयाली समुदाय के लोगों से मदद मांगी हैं। केरल के पुर्निर्माण के लिए केरल के चीफ मिनिस्टर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर विजयन ने दुनिया भर में रह रहे मलयाली लोगों से एक दिन की सैलरी दान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग एक महीने की सैलरी दान नहीं कर सकते हैं। वो टुकड़ो में राहत राशि दान कर सकते हैं

बताते चले की केंद्र सरकार केरल में बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए 600 करोड़ रुपये की अग्रिम धनराशि दे चुकी हैं। जबकि केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने केंद्र से 2600 करोड़ की सहायता राशि की मांग की है। इतना ही नहीं बल्कि केंद्र के आलावा देश से सभी राज्यों ने केरल को सहायता राशि दी हैं।

 

Previous articleराहुल गांधी और रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया दाखिल
Next articleभारत में जल्द लांच होने जा रहीं हैं यह शानदार बाइक्स