Kamal Nath - M.P Congress President -
परीक्षाओं की फीस छात्रों को लौटाएंगे, पेट्रोल - डीज़ल पर घटाएंगे वैट

M.P Congress President – मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बार फिर सीएम शिवराज और उनकी सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहां की कांग्रेस का मुकाबला भाजपा के धन-बल से हैं। मुख्यमंत्री जनआशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। 15 साल गुजर जाने के बाद बीजेपी को बहुत सी बातें याद आ रही हैं। पहले बिजली का बिल ज्यादा वसूला गया बाद मे माफ किया गया। मन साफ होता तो ऐसा होता ही नहीं। आशीर्वाद मांगने की जरूरत ही नहीं पड़ती जनता खुद आशीर्वाद दे देती।

कमलनाथ ने आगे भाजपा पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि जनता के पैसों का राजनीतिक उपयोग किया जा रहा हैं।

अधिकारियों को जनआशीर्वाद यात्रा में भीड़ लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सरकार बिना बजट के प्रावधान के काम कर रही है।

कमलनाथ ने इतना ही नहीं कहां उन्होंने आगे कहा कि भाजपा राज में मप्र अपराधियों की सेंचुरी बन गया हैं। अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मप्र की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई हैं। समाज का हर वर्ग इस सरकार से परेशान हैं। नोट बंदी से क्रय शक्ति कम हुई। आर्थिक गतिविधि घटी हैं।

साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को दावा करते हुए कहां की अगर हमारी सरकार बनती हैं।

तो हम तत्काल पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला वैट को घटाएंगे और इस पर से क्रमश: 5 और 3 रुपए कम किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहां की 2008 से 2018 तक हुई व्यापमं, पीईटी, डीमैट सहित विवादों में रही अन्य परीक्षाओं की फीस छात्रों को लौटाई जाएगी। ऐसे करीब 15 लाख छात्र हैं।

उन्होंने कहां की कांग्रेस घोषणा पत्र नहीं, वचन पत्र जारी करेगी। इसमें जो लिखा होगा उसे पूरा किया जाएगा। इसे किसान, मजदूर, युवा, महिला, समाज, व्यापारी सहित सभी वर्गों की समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा हैं।

 

Previous articleबना मानसूनी सिस्टम, भारी बारिश की जताई आशंका
Next articleऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ इस तरह खेलेगी पकिस्तान, कार्यक्रम किया घोषित