MP News
Municipality employee shot dead

khabar Aaj ki News- नाम छोटू था, लेकिन वह दिल का बड़ा, साफ, रिश्ते निभाई का जज्बा रखने वाला इंसान था। नगर पालिका की वर्षो की नौकरी में हजारों लोगों के लिए मददगार बने छोटू नौकरी से हटकर भी लोगों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर दिखाई देता था। एक मामूली विवाद इतना बढ़ा कि किसी की जान चली गई।

मामला धार जिले की मनावर तहसील मुख्यालय का है। यहां नगर पालिका में कार्यरत छोटू त्रिवेदी का नरेंद्र ढोली नामक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह विवाद ढोली के पुत्र को नगर पालिका के कर्मचारी रोल से हटाने को लेकर शुरू हुआ था। लंबे समय से चल रहे इस विवाद ने मंगलवार को फिर उग्र रूप लिया। कहासुनी से शुरू हुआ मामला हाथापाई तक पहुंचा और बात बढ़ते हुए गोली दागने तक पहुंच गई। नरेंद्र ने छोटू की छाती में गोली दाग दी। जिससे गंभीर घायल हुए छोटू को इलाज के लिए फौरन बड़वानी जिला अस्पताल रवाना किया गया। लेकिन बताया जा रहा है कि बड़वानी पहुंचने से पहले ही रास्ते में छोटू की सांसें उखड़ गईं। जिला अस्पताल में उनका पोस्ट मार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नरेंद्र फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आरोपी की तलाश कर रही है।

एडीओपी धीरज बब्बर ने बताया कि मामला आपसी विवाद से शुरू होकर हत्याकांड तक पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की सघनता से तलाश कर रही है। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Previous articleपरीक्षा की तैयारी: Anti-Sleeping Pills जान है अनमोल, सफलता के लिए जानलेवा शॉर्टकट न अपनाएं
Next articleमहाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल पास: जश्न में डूबे लोग!